देवास। वर्तमान मे NGT के आदेश से रेत की खदाने बंद होने से रेत के ठेकेदारो द्वारा अपने स्टाफ से रेत का विक्रय किया जा रहा हैं। प्रतिस्पर्धा के कारण देवास, सीहोर एवं हरदा के ठेकेदारो के द्वारा डंपर मालिको की मांग पर ओवरलोड रेत दिये जाने एवं डंपर मालिको द्वारा ओवरलोड रेत का परिवहन किये जाने की शिकायत पर कलेक्टर चंद्रमोली शुक्ला के निर्देश पर रात्रि 12.50 बजे खनिज अधिकारी आरिफ खान, खनि निरीक्षक राज कुमार वराठे एवं खनि निरीक्षक रमेश सोलंकी द्वारा बिजवाड – चापडा मार्ग पर छापा मार कार्यवाही की गयी। कार्यवाही के दौरान ओवरलोड डंपर घाट सेक्शन, विभिन्न ढाबो पर गाड़ी खड़ी करके चालक भाग गये। जिन्हे कठिन प्रयासो से पकड़कर विभिन्न स्थानो से 20 डंपर सुबह 5 बजे तक की गयी कार्यवाही मे जप्त किये गये इन डम्परों को थाना हाट पिपल्या मे पुलिस की अभिरक्षा मे खडा किया गया है। उक्त समस्त डम्परों के प्रकरण अर्थदंड की कार्यवाही हेतु कलेक्टर महोदय को भेजे जा रहे हैं।
Related Posts '
01 OCT
आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी बने प्रवीण वर्मा, भाजपा में कार्रवाई की चर्चा
आपराधिक मामलों से पार्षद प्रतिनिधि के गले की हड्डी...
30 SEP
साइबर सेल ने खोजे 220 गुम मोबाइल, 40 लाख रुपए के मोबाइल आवेदकों को लौटाए
साइबर सेल ने खोजे 220 गुम मोबाइल, 40 लाख रुपए के मोबाइल...
28 SEP
मां चामुण्डा, तुलजा भवानी को प्रशासन देगा गार्ड ऑफ ऑनर
मां चामुण्डा, तुलजा भवानी को प्रशासन देगा गार्ड ऑफ...
28 SEP
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से सम्मानित
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से...
26 SEP
टीएसीसी लिमिटेड द्वारा फावड़ा स्कूल में एक विद्यार्थी-एक वृक्ष अभियान में 156 पौधों का रोपण
टीएसीसी लिमिटेड द्वारा फावड़ा स्कूल में एक...

