देवास। शांति बाल निकेतन में अर्तविद्यालयीन मैराथन दौड चैम्पियनशिप का सफल आयोजन किया गया। इस दौड में शह के विभिन्न विद्यालयों के 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, विश्वामित्र अवार्डी सुदेश सांगते, पार्षद गणेश पटेल, श्याम गोयल, अशासकीय विद्यालय संगठन के अध्यक्ष राजेश खत्री, सचिव दिनेश मिश्रा उपस्थित थे। समाज सेवी दिलीप अग्रवाल द्वारा विद्यार्थियों को निशुल्क टी शर्ट प्रदान की गई। सर्वप्रथम विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों का स्वागत कर मचासीन किया गया। अतिथियों द्वारा मंच पर आसीन माँ सरस्वती का पूजन किया गया तथा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्र्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच पर आसीन अतिथियों का स्वागत विद्यालय के निर्देशक राजेश गोयल, अकादमिक निर्देशक नरेश पंचोली एवं प्राचार्य मंजु ममगयीन द्वारा किया गया। मंच पर शाब्दिक स्वागत भाषण नरेश पंचोली ने दिया। संचालन शिक्षक सौरव लौडे ने किया। विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिये गये। विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा निशुल्क टी शर्ट वितरित की गई। विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। आभार खेल शिक्षक विवेक बंजारे ने माना।
Related Posts '
28 SEP
मां चामुण्डा, तुलजा भवानी को प्रशासन देगा गार्ड ऑफ ऑनर
मां चामुण्डा, तुलजा भवानी को प्रशासन देगा गार्ड ऑफ...
28 SEP
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से सम्मानित
सेन थॉम एकेडमी ग्लोबल ग्रीन स्कूल अवॉर्ड 2026 से...
26 SEP
टीएसीसी लिमिटेड द्वारा फावड़ा स्कूल में एक विद्यार्थी-एक वृक्ष अभियान में 156 पौधों का रोपण
टीएसीसी लिमिटेड द्वारा फावड़ा स्कूल में एक...
26 SEP
अमलतास यूनिवर्सिटी एवं आईसीएएआई के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
अमलतास यूनिवर्सिटी एवं आईसीएएआई के संयुक्त...
25 SEP
एक करोड़ सामूहिक वंदे मातरम् गायन अभियान के तहत देवास में भी गूंजा राष्ट्रगीत
एक करोड़ सामूहिक वंदे मातरम् गायन अभियान के तहत...

