देवास। शहर के रहने वाले आशीष गुप्ता पिछले 7 महीनों से साइकिलिंग कर रहे हैं। आशीष रोज देवास से इंदौर और इंदौर से देवास साइकिल चलाते हैं। एच.डी.ओ.आर द्वारा आयोजित 100 दिवसीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में देवास शहर से तीन राइडर्स आशीष गुप्ता, हेमंत वर्मा व स्वप्निल वर्मा प्रदेश के प्रथम 10 साइकिलिस्ट में स्थान बनाने में सफल रहे। प्रदेश स्तर पर टॉप टेन में शामिल होने पर देवास फिटनेस क्लब के सदस्यों ने आशीष गुप्ता, हेमंत वर्मा व स्वप्निल गुप्ता को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी। आशीष गुप्ता ने 10 हजार किलोमीटर साइकिलिंग के सफर में 118 बार 50 किलोमीटर से ज्यादा व 21 बार 100 किलोमीटर से ज्यादा साइकिलिंग की। आशीष 13 घंटे में 300 किलोमीटर साइकिल चला चुके हैं। दो बार 200 किलोमीटर से ज्यादा साइकिल चला चुके हैं। आशीष का मानना है कि देश को स्वच्छ बना दिया अब देशवासियों को स्वस्थ भी बनाना है व पर्यावरण को स्वच्छ करना है। इसके लिए हमें अपनी दिनचर्या में साइकलिंग को शामिल करना चाहिए, जिससे हम स्वयं भी स्वस्थ रह सके और औरों को भी स्वस्थ रहने की प्रेरणा दें।
Related Posts '
30 APR
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस दर्ज
देवास-इंदौर बस में महिला से छेड़छाड़, कंडक्टर पर केस...
29 APR
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी
नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के बच्चों की अब किसी भी तरह की...
29 APR
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार
65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार तीन...
28 APR
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र निर्माण का संकल्प; युवाओं ने ली सेवा की शपथ
अमलतास और RSS के यूथ गैदरिंग में गूँजा राष्ट्र...
28 APR
लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना दिवस
लघु उद्योग भारती ने उत्साह से मनाया स्थापना...

