ग्राम सिया में रविवार के दिन निकला पथ संचलन

देवास/ पथ संचलन ग्राम सिया में रविवार के दिन निकला, पथ संचलन गणेश मंदिर से प्रारंभ हुआ। सिया मंडल के 10 गांव से लगभग 300 स्वयंसेवक उपस्थित हुए। पथ संचलन गांव के प्रमुख मार्गो से होकर निकला। इसी दौरान गांव के प्रत्येक चौराहे पर ग्रामवासियों द्वारा संचलन पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। गांव के सभी समाजजनों ने जयघोष लगाकर संचरण का हृदय से स्वागत किया।
उद्बोधन में महेंद्र धनगर ने बताया कि हमारा देश विश्वगुरु और सोने की चिड़िया था। लेकिन हमें गलत इतिहास बताया गया कि भारत गरीब तथा अनपढ़ लोगों का देश है जबकि दुनिया में जब पढ़ाई की व्यवस्था नहीं थी तो हमारे देश में नांलन्दा ओर तक्षशिला जैसे महान विद्यालय हुआ करते थे। विश्व के लोग यहां शिक्षा प्राप्त करने भारत आया करते थे। हमारे परिवार व्यवस्था के कारण हम दुनिया में सबसे सर्वश्रेष्ठ सांस्कृतिक है। जिसमें सब अपने बड़ों के प्रति आदर तथा छोटे के प्रति प्रेम का आदर्श संबंध निर्वाहन करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालू सिंह पवार ने की तथा मंच पर दिलीप पटेल व वक्ता महेन्द्र धनगर उपस्थित रहे। मंचन गौरव कुमावत द्वारा किया गया। नेतृत्व कर्ता राकेश चौधरी सियाउपखंड कार्यवाह द्वारा किया गया। यह जानकारी पिंटू चौधरी द्वारा दी गई।

Post Author: Vijendra Upadhyay