66वीं राज्य स्तरीय शालेय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

देवास/ सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने 66वीं राज्य स्तरीय शालेय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्षन करते हुये 10 स्वर्ण, 21 रजत एवं 10 कांस्य पदक प्राप्त कर उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए ओवर आल चैम्पियनशीप में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के उपनिदेशक (क्रीड़ा) आकाश अरोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आवासीय खेल परिसर, सिहौर में आयोजित की गई थी। जिसमें विद्यालय के अण्डर 14 बालक आयु वर्ग की डबल डच स्पीड रीले में तनय गोयल, विनीत अमलावदिया, चेतन वर्मा ने प्रथम स्थान अर्जित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इसी प्रकार अण्डर 14 बालिका आयु वर्ग की डबल डच स्पीड रीले में कु. कनक यषोना, कु. अयोनिजा राठौर, कु. नेहा वर्मा एवं कु. रजनी गौर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के अण्डर 14 बालक आयु वर्ग की फ्री स्टाईल में तनय गोयल ने रजत पदक एवं 3 मिनिट इंडोरेंस प्रतियोगिता में चेतन वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार अण्डर 14 बालिका आयु वर्ग की फ्री स्टाईल में कु. कनक यषोना ने रजत पदक, 30 सेकण्ड स्पीड स्प्रींट में कु. अयोनिजा राठौर ने रजत पदक एवं 3 मिनिट इण्डोरेंस में कु. रजनी गौर ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
अण्डर 14 बालिका आयु वर्ग की स्पीड रीले में कु. अयोनिजा राठौर, कु. नेहा वर्मा, कु. अनुष्का पण्ड्या, कु. एंजेल बनवाड़िया ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया एवं डबल अण्डर रीले प्रतियोगिता में कु. अनुष्का पण्डया, कु. एंजेल बनवाड़िया, कु. राजनंदिनी सेंधव ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अर्जित किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay