सीआईए मे यातायात जागरूकता मिशन के अंतर्गत हुआ आयोजन

देवास। यातायात जागरूकता मिशन हेतु कार्यक्रम का आयोजन सेंट्रल इंडिया अकैडमी स्कूल के सभागार में किया गया। कार्य्रकम में मुख्य अतिथि डॉक्टर शिवदयाल एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में विशाल सिंह चौहान आयुक्त नगर पालिका निगम देवास तथा विवेक सिंह चौहान नगर पुलिस अधीक्षक देवास उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम सरस्वती वंदना एवं मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात स्कॉलर एकेडमी स्कूल एवं सेंट मैरी कॉन्वेंट के बच्चों द्वारा यातायात की शिक्षा को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। वही सेंट्रल इंडिया अकैडमी के छात्र द्वारा बहुत सुंदर कविता पाठ किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में यातायात पुलिस देवास के सहयोग से निर्मित तीन लघु फिल्में जो यातायात की शिक्षा दे रही है का प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात उन सभी स्कूलों एवं संस्थाओं के लोगों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए गए। जिन्होंने यातायात के कार्यक्रमों को आयोजित करने में सहयोग दिया था। कार्यक्रम में डॉक्टर शिव दयाल सिंह एवं विशाल सिंह चौहान ने आमंत्रित अतिथियों एवं स्कूल के बच्चों से यातायत के नियम का पालन करने का वचन लिया। कार्यक्रम का आभार किरण कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में अशासकीय स्कूल संस्था के पदाधिकारीगण सीआईए स्कूल के डायरेक्टर चरणजीत अरोरा, विभिन्न फैक्ट्रियों के संचालक कई स्कूलों के प्राचार्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post Author: Vijendra Upadhyay