67वीं संभागस्तरीय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन


सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के छात्र-छात्राओं ने 67वीं संभागस्तरीय रोप स्कीपिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुनिश्चत किया।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के उपनिदेशक (क्रीड़ा) आकाश अरोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता मॉं सरस्वती विद्या मंदिर, खाचरौद में आयोजित की गई थी जिसमें विद्यालय की अंडर 14 बालक-बालिक आयु वर्ग में तनय गोयल, विनीत अमलावदिया, चेतन वर्मा, विजीत पवार, कु. सिद्धी हलदार, कु. अंजनी गौर, कु. आशरा शेख, कु. अनुष्का पंड्या, कु. एंजेल बनवाड़िया, कु. अयोनिजा राठौर का चयन किया गया।
इसी प्रकार अंडर 17 बालक-बालिका आयु वर्ग में विद्यालय के हनीसिंह पवार, रूद्र प्रताप सिंह बैस, यश नायक, शिवम नायक, कु. कनक यशोना, कु. रजनी गौर, कु. राजनंदनी सेंधव, कु. माही ठाकुर का चयन किया गया।
इसी क्रम में अंडर 19 बालिका आयु वर्ग में कु. वंषिका बघेल एवं कु. नेहल आर्य का चयन किया गया।
सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो कि भोपाल में दिनांक 10 अक्टू. से 13 अक्टूबर 2023 को आयोजित होगी का प्रतिनिधित्व करेंगे।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह एवं निदेषक श्री चरनजीत सिंह अरोरा ने सभी खिलाड़ियों व उनके कोच विनय नायर को बधाई प्रेषित की।

Post Author: Vijendra Upadhyay