22 नवंबर को होगा 7वां देवास रन 2026

22 नवंबर को होगा 7वां देवास रन 2026

शहर की सड़कों पर दौड़ेंगे फिटनेस के दीवाने

5, 10 और 21.1 किलोमीटर की दौड़ में भाग लेने का मिलेगा अवसर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

देवास। शहर में फिटनेस, स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 7वें संस्करण देवास रन 2026 का आयोजन रविवार, 22 नवंबर 2026 को किया जाएगा। एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज देवास द्वारा इंडोर मैराथन अकादमी (AIM) के सहयोग से आयोजित इस रन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

इस आयोजन की थीम ‘एक कदम अपने लिए, अपने शहर के लिए’ रखी गई है। इसका उद्देश्य नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और खेल प्रेमियों को नियमित व्यायाम एवं दौड़ के प्रति जागरूक करना है।

देवास रन में प्रतिभागियों के लिए तीन श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इनमें 5 किलोमीटर के लिए ₹350, 10 किलोमीटर के लिए ₹500 तथा 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन के लिए ₹500 पंजीयन शुल्क रखा गया है।

आयोजन समिति के अनुसार सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट, बिब, ई-सर्टिफिकेट एवं रिफ्रेशमेंट उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए जाएंगे। 10 एवं 21.1 किलोमीटर की दौड़ में टाइमिंग चिप की सुविधा भी रहेगी।

दौड़ का स्टार्ट एवं फिनिश पॉइंट श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्पोर्ट्स पार्क, टाटा चौराहा, एबी रोड देवास रहेगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

देवास रन 2026 में शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए लिंक जारी किया गया है https://indoremarathon.in/register/dewas-run-2026

आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने और स्वस्थ एवं सक्रिय देवास के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की है।

उक्त जानकारी विजेंद्र उपाध्याय ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay