खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता में 12 स्वर्ण, 12 रजत एवं 6 कांस्य पदक जीते


देवास। द हिमालय एकेडमी विश्राम बाग, राधागंज देवास के खिलाड़ियों ने दिल्ली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल क्षिप्रा में दिनांक 13 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ऋषभ दिलीप यादव, प्रिंस जीवन चौहान, दर्शिका राहुल सुनानिया, करन दिलीप यादव, सारा संदीप चौधरी, अक्षिता संजय देवड़ा, तनिष्का महेश सेन, वैभव विनोद कुमावत, राजवीर राजेश धाकड़, दिव्यांश दीपक सोनी, ऋषि संजय यादव एवं शिवांश रविन्द्र जायसवाल ने स्वर्ण पदक जीते। इसी प्रकार खुशी जीवन चौहान, साक्षी रामरतन बागवान, कुलदीप कांतिलाल यादव, पियूष भारती गोस्वामी, अभिषेक रवि नागर, राघव दशरथ कुमावत, प्रखर प्रवीण मिश्रा, राज कैलाश बोड़ाना, केशव मंगरोलिया, यश सचिन यादव, चंदन बृजमोहन गुर्जर एवं सार्थक दौलतसिंह नागर ने रजत पदक तथा मोहित बबलू राठौर, रौनक बंटी कहार, सत्यम सुमेर सिंह राठौड़, युवराज सुनिल नागर, निखिल सज्जनसिंह यादव, कनिष्क नागेश्वर तिवारी ने कांस्य पदक जीते।
जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता में देवास जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 150 बालक/बालिकाओं ने भाग लिया, जिसमें द हिमालय एकेडमी के विद्यार्थियों ने 30 पदक अर्जित किये। जीते हुए 30 विद्यार्थियों का चयन अगले माह राजस्थान में आयोजित होने वाली खेल कराते लीग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन एवं समस्त विद्यालयीन स्टॉफ ने बधाईयाँ प्रेषित की।

Post Author: Vijendra Upadhyay