सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी में अन्तर्विद्यालयीन कबड्डी एवं बेंडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

देवास/ सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास में सी.बी.एस.ई. सम्बद्ध विद्यालयों की हब्स ऑफ लर्निंग समूह के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में अंडर 14 बालक एवं बालिका आयु वर्ग की अन्तर्विद्यालयीन कबड्डी एवं बेंडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के उपनिदेशक (क्रीड़ा) आकाश अरोरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय, सतपूड़ा एकेडमी, देहली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल, पायोनियर पब्लिक स्कूल, सोनकच्छ, कौटिल्य एजुकेशनल एकेडमी एवं सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी सहित सी.बी.एस.ई. विद्यालयों के करीब 130 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
बालक वर्ग का फायनल मैच मेजबान सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी और कौटिन्य एजुकेशनल एकेडमी के मध्य खेला गया, जिसमें सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी ने 30 अंक से विजयी प्राप्त कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित किया।
इसी प्रकार अण्डर 14 बालिका आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फायनल मैच केन्द्रीय विद्यालय और सतपूड़ा के मध्य खेला गया जिसमें केन्द्रीय विद्यालय ने 33 अंक से विजयी प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया।
इसी तारतम्य में अण्डर 14 बालक आयु वर्ग की बेडमिंटन प्रतियोगिता का फसेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास में सी.बी.एस.ई. सम्बद्ध विद्यालयों की हब्स ऑफ लर्निंग समूह के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में अंडर 14 बालक एवं बालिका आयु वर्ग की अन्तर्विद्यालयीन कबड्डी एवं बेंडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के उपनिदेशक (क्रीड़ा) आकाश अरोरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय विद्यालय, सतपूड़ा एकेडमी, देहली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल, पायोनियर पब्लिक स्कूल, सोनकच्छ, कौटिल्य एजुकेशनल एकेडमी एवं सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी सहित सी.बी.एस.ई. विद्यालयों के करीब 130 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
बालक वर्ग का फायनल मैच मेजबान सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी और कौटिन्य एजुकेषनल एकेडमी के मध्य खेला गया, जिसमें सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी ने 30 अंक से विजयी प्राप्त कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित किया।
इसी प्रकार अण्डर 14 बालिका आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फायनल मैच केन्द्रीय विद्यालय और सतपूड़ा के मध्य खेला गया जिसमें केन्द्रीय विद्यालय ने 33 अंक से विजयी प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया।
इसी तारतम्य में अण्डर 14 बालक आयु वर्ग की बेडमिंटन प्रतियोगिता का फायनल मैच केन्द्रीय विद्यालय और मेजबान सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के बीच खेला गया जिसमें केन्द्रीय विद्यालय के अथर्व तिवारी ने प्रथम स्थान एवं सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के सारांष पटेल ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।
इसी प्रकार अण्डर 14 बालिका आयु वर्ग केन्द्रीय विद्यालय और मेजबान सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के मध्य खेला गया, जिसमें मेजबान सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी की कु. मोहिषा वर्धान ने जीत दर्जकर प्रथम स्थान प्राप्त किया व केन्द्रीय विद्यालय की अश्लेषा तिवारी ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं निदेशक चरनजीत सिंह अरोरा एवं कौटिल्स एकेडमी के निदेशक चेतन यादव द्वारा किया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay