किराए का मकान दिलाया बदले में शाहीद ने दुष्कर्म किया

– महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज हुआ

देवास। सियापुरा गांव निवासी शाहिद ने पहले औद्योगिक थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला को किराए से मकान दिलाया। बाद में बीच- बीच में उसके साथ रात रूकता रहा। साथ ही महिला से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में शहीद में महिला से दूरी बना ली। जब महिला ने शादी का बोला तो मना कर दिया।

औद्योगिक थाना टीआई शशिकांत चौरसिया ने बताया सियापुरा थाना बीएनपी निवासी शाहीद पिता शहजाद खान ने महिला से दोस्ती करने के बाद दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी थी। महिला की रिपोर्ट पर मंगलवार को शाहीद खान पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay