राष्ट्रीय स्तरीय कराते प्रतियोगिता में प्रिया पटेल ने जीता कांस्य पदक

ऑल इंडिया कराते प्रतियोगिता का आयोजन, कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में 21 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित किया गया। मध्य प्रदेश कराते टीम का प्रतिनिधित्व भोपाल रोड देवास स्थित, सेन थॉम एकेडमी की प्रिया पटेल ने किया। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अखिल भारतीय कराते प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर तीसरा स्थान अर्जित किया तथा अपने सराहनीय प्रदर्शन से राज्य, शहर, स्कूल और अपने परिवार का नाम रोशन किया।
इस प्रतियोगिता में कई राज्यों के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
स्कूल प्रबंधन एवं शिक्षकों ने प्रिया पटेल को बधाई देते हुए भविष्य में उनके सर्वोत्कृष्ट प्रयास की कामना की।

Post Author: Vijendra Upadhyay