मानव अधिकार दिवस पर जिला संघ स्काउट ने जागरूकता अभियान चलाया


– शासकीय नूतन उ मा वि देवास में मानव अधिकार दिवस पर हुई संगोष्ठी

देवास। जिला स्काउट संघ के जिला सचिव हेमेन्द्र निगम ने बताया कि 10 दिसंबर को मानव अधिकार दिवस के अवसर पर शासकीय नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवास में भारत स्काउट एवं गाइड मध्य प्रदेश जिला संघ देवास के जिला कमिश्नर स्काउट एवं जिला शिक्षा अधिकारी एच. एल. खुशाल के निर्देशन में संगोष्ठी का आयोजन हेड क्वार्टर कमिश्नर अशोक साहू के मुख्य आतिथ्य में अध्यक्षता जिला मुख्य आयुक्त विष्णु वर्मा ने की। जिला संघ अध्यक्ष मनोज जोशी, जिला कमिश्नर गाइड राजश्री काले जिला संघ उपाध्यक्ष एन के जोशी व विकास खण्ड कमिश्नर मनोज उपाध्याय के विशेष आतिथ्य में हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर द्वीप प्रचलित किया। तत्पश्चात ईश प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगोष्ठी में अतिथियों ने मानव के क्या क्या अधिकार है और शासन द्वारा कौन कौन सी योजनाएं चलाई जा रही है इसके बारे में बताया ओर मनोज पटेल ने शपथ दिलवाई इस अवसर पर पुष्पा भारती, संगीता वाटसन, कोमल चौधरी, वंदना वर्मा, ज्योति बुटानी, अश्विन घोरपडे, देवेंद्र कुमार मिश्रा, ओ पी मंडलोई, जितेंद्र शर्मा, नीतू चौधरी, अंबिका सोनी का सराहनीय योगदान रहा । कार्यक्रम का संचालन मनोज पटेल डी ओ सी स्काउट ने किया व आभार जितेन्द्र मंडलोई ने माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay