अयोध्या में चल रहा भव्य मंदिर निर्माण, देवास करेगा कारसेवकों का सम्मान


देवास। आज जब 500 वर्षो से अधिक समय की इंतजार की घडिय़ा समाप्त होने जा रही है। हिन्दु समाज अपने पुनरुत्थान की ओर अग्रसर है। भगवान रामलला अपने जन्म स्थान पर विराजित होने जा रहे है। चहुओर खुशियों का वातावरण है। ऐसे में संस्था देशराग देश के बहुसंख्यक वर्ग की खुशियों में शामिल हो इस उत्सव को महा उत्सव बनाने में कोई कसर नही छोड़ रही है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था संयोजक विजय गेहलोत एवं कार्यक्रम आयोजक राहुल शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को हो रहे श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश एवं सर्व हिन्दू समाज में उत्साह का माहौल छाया हुआ है। इस उल्लासमय वातावरण में संस्था देशराग विभिन्न आयोजनों के माध्यम से खुशियों के नए रंग भर रही है जो कि शहर के विभिन्न मंदिरों में रामयज्ञ से प्रारंभ होकर अन्यान्य मंदिरों और विभिन्न धार्मिक संस्थाओं को प्रभु श्रीराम का नि:शुल्क छायाचित्र भेंट करने के रूप में अनविरत जारी है। इसी श्रृंखला में देवासवासी संस्था देशराग के माध्यम से 14 जनवरी, रविवार को स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में सायं 4 बजे अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के नीव के पत्थर सन 1990 और 1992 में अयोध्या गए नगर के लगभग 100 कारसेवकों का सम्मान करने जा रहे है। होने वाले कारसेवकों के नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह में महामृत्युंज मठ के प.पू. महंत स्वामी प्रणव पुरी जी महाराज अपने आर्शीवचन प्रदान करेंगे। वहीं देश के प्रख्यात कवि, साहित्यकार सुमित जी ओरछा अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रीराम प्रेरणा कथा के काव्यात्मक रंग बिखेरेंगे। आयोजकों ने बताया कि देवास विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार के आतिथ्य एवं देवास पूर्व रियासत के मराठा नरेश श्रीमंत विक्रम सिंह पवार के संरक्षण में संस्था देशराग 22 जनवरी तक इसी प्रकार के विभिन्न धार्मिक और रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी। संस्था के सदस्यों एवं आयोजकों ने कार्यक्रम में उपस्थित कारसेवकों के प्रति अपनी सादर भावांजलि प्रकट करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Post Author: Vijendra Upadhyay