बहु प्रतिष्ठित मुंबई मैराथन में देवास के चार धावक हुए शामिल


देवास। मुंबई शहर में प्रतिवर्ष होने वाली मैराथन में इस बार विश्व भर से 56000 धावक हिस्सा लिया। शहर के चार धावक ने भी इस मैराथन में हिस्सा लिया। 42 किलोमीटर की फुल मैराथन शहर के धावक सुरेंद्र शुक्ला ने 4 घंटे 15 मिनट में पूर्ण की, वही शहर के युवा धावक अभिषेक लाठी ने 42 किलोमीटर की फुल मैराथन 5 घंटे 19 मिनट मे पूर्ण की। 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन शहर के धावक आशीष गुप्ता ने 3 घंटे 19 मिनट में और 60 वर्षीय धावक अजय पंडित ने 3 घंटे 19 मिनट में हाफ मैराथन पूर्ण की। पिछले कुछ वर्षों में शहर में साइकलिंग और रनिंग की गतिविधियां बड़ी है, लोग सवेरे रनिंग करते हुए व साइकलिंग करते हुए देवास शहर की सड़को पर दिखाई देते हैं। लोगों में स्वास्थ्य के प्रति सजगता निश्चित ही शहर में समय-समय पर होने वाली खेल गतिविधियां हैं। अभिषेक लाठी पिछले 1 वर्ष से रनिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं, लाठी इससे पहले कई हाफ मैराथन पूर्ण कर चुके हैं।

Post Author: Vijendra Upadhyay