देवास जिले में उल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस


————
जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्‍ड में जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने तिरंगा फहराकर सलामी ली
————-
देवास 26 जनवरी 2024/ देवास जिले में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने झण्‍डा वंदन कर सलामी ली। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने सुसज्जित जिप्सी पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। जिप्सी में कलेक्‍टर ऋषव गुप्‍ता एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय उनके साथ थे।
परेड निरीक्षण उपरांत जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इसके बाद सशस्त्र बलों द्वारा तीन बार हर्ष फायर किए गए। हर्ष फायर उपरांत श्री रणजीत ठाकुर के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। जल संसाधन मंत्री सिलावट द्वारा परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। मार्च पास्ट के उपरांत जल संसाधन मंत्री सिलावट ने रंग बिरंगे गुब्बारे को खुले आसमान में छोड़े। जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र के प्रहरी एवं शहिदों के परिवारजनों का सम्मान भी किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सीएम राइज स्‍कूल देवास ने जीता प्रथम पुरस्कार
सांस्कृतिक कार्यक्रम में सीएम राइज स्‍कूल देवास को प्रथम, सेन थामस स्‍कूल को द्वितीय तथा किमजॉर्ज स्‍कूल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
परेड में सीआईएसफ बीएनपी देवास को मिला प्रथम पुरस्‍कार
परेड में सीआईएसफ बीएनपी देवास को प्रथम, जिला पुलिस बल पुरूष को द्वितीय, जिला होम गार्ड को तृतीय पुरस्कार मिला। शस्त्र रहित परेड में केपी कॉलेज को प्रथम, उत्‍कृष्‍ट विद्यालय को दूसरा स्थान, महारानी चिमनाबाई स्‍कूल को तृतीय स्थान मिला।
झांकियों में शिक्षा विभाग को मिला प्रथम स्थान
मुख्य समारोह में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा झांकियां बनाई गई। झांकियों में शिक्षा विभाग की झांकी को प्रथम, कृषि विभाग की झांकी को द्वितीय, उद्यानिकी विभाग ‍ को झांकी तृतीय पुरस्कार मिला।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। गणतंत्र दिवस पर जिले में विकासखण्‍ड, तहसील, नगर परिषद तथा ग्राम पंचायत स्‍तर पर भी कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड पर आयोजित मुख्य समारोह में शासन की योजना और नागरिकों के हित में संसद द्वारा पारित किये गये तीन नये कानून संबंधी जानकारी पर केन्‍द्रीत प्रदर्शनी भी लगाई गयी।
कार्यक्रम में सांसद महेन्‍द्र सिंह सोलंकी, देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, देवास विकास प्राधिकरण अध्‍यक्ष राजेश यादव, राजीव खण्‍डेलवाल सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, न्‍यायाधीशगण, अपर कलेक्‍टर प्रवीण फुलपगारे, एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया, नगर निगम कमिश्‍नर रजनीश कसेरा, एसडीएम बिहारी सिंह, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, डिप्‍टी कलेक्‍टर संजीव सक्‍सेना, जिला अधिकारीगण, कर्मचारीगण, पत्रकारगणों के अलावा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी ने किया।

Post Author: Vijendra Upadhyay