सुधीर पंडित शतरंज संघ के निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत


देवास। जिला शतरंज संघ देवास के सचिव पवन यादव ने बताया कि शतरंज संघ की एक आवश्यक बैठक संघ के उपाध्यक्ष व प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़ के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई है। सर्वप्रथम बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से सुधीर पंडित को संघ का निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया गया,साथ ही अनिल श्रीवास्तव को संघ का वरिष्ठ मार्गदर्शक नियुक्त किया गया। बैठक में आगामी शतरंज प्रतियोगिता और हर स्कूल और पूरे जिले में शतरंज को कैसे बढ़ावा जाए उस पर विस्तार से चर्चा की गयी,बैठक में सदस्यों से सुझाव भी लिये गये। आगामी सितंबर व अक्टूबर में जिला स्तरीय इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाना तय हुआ। मनोनीत अध्यक्ष सुधीर पंडित ने कहा कि देवास जिले के शहर व गांवों में शतरंज के खिलाडि़यो को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाना ही हमारा लक्ष्य रहेगा।संघ के सभी सदस्यों ने मनोनीत अध्यक्ष सुधीर पंडित,मार्गदर्शक अनिल श्रीवास्तव को बधाई दी। बैठक में शतरंज संघ के मार्गदर्शक अनिल श्रीवास्तव, अध्यक्ष सुधीर पंडित, उपाध्यक्ष चेतन राठौड़, सचिव पवन यादव, कोषाध्यक्ष शितेंद्र सिंह, सदस्य सरफराज सिद्दीकी, मुकेश धुरिया आदि लोग मौजूद रहे।

Post Author: Vijendra Upadhyay