वृद्धाश्रम के 45 वृद्धों का मिठाई नमकीन व्यापारियों ने लिया आशीर्वाद


देवास।
 नगर मिठाई नमकीन व्यापारियों ने वृद्धाश्रम पर वृद्ध बंधु एवं माताओं को भोजन कराया। प्रवक्ता दिनेश एम भूतडा ने बताया कि रविवार को संगठन के सदस्य दोपहर 12 बजे वृद्धाश्रम पहुंचे एवं वहा रहने वाले 45 वृद्धजनों को भोजन कराया। वृद्धजनों ने संगठन के सभी सदस्यों को दिल से आशीर्वाद दिया। सभी सदस्य वृद्धों के आशीर्वाद की झलक देखकर भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीराम कुमावत, सचिव सुरेश महेश्वरी, कोषाध्यक्ष मोहन गुप्ता, प्रचार मंत्री कन्हैयालाल, दिलीप राजपुरोहित, रमेश आर.के., सचिन थेपडिया, सत्यनारायण पाटीदार, सत्यनारायण कौशल आदि उपस्थित थे। उक्त आयोजन में वृद्धाश्रम के संचालक दिनेश चौधरी का सराहनीय योगदान रहा। अंत में श्री चौधरी का सभी सदस्यों ने आभार माना।

Post Author: Vijendra Upadhyay