देवास। साइकिलिंग स्टेशन अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि देवास जिला साइकलिंग एसोसिएशन के द्वारा 29 सितंबर को शहर में साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में देवास शहर व जिले के साइकिलिस्ट भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में सामान्य साइकिल के साथ भी भाग लिया जा सकता है। यह प्रतियोगिता अंडर-14,16,18,23 पुरुष वर्ग और महिला वर्ग में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में चयनित साइकिलिस्ट राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें-9907046947,7770957777, 9926055512, 9977297676