सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी की 3 छात्राओं का सी.बी.एस.ई राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशीप में चयन

देवास।  सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी की 3 छात्रा कु. भव्या राणावत, कु. लीजा मंसूरी एवं कु. जान्हवी चावड़ा का चयन केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल (सी.बी.एस.ई.) की राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशीप 2024 में खेलने के लिये हुआ हैं यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिल्ली पब्लिक स्कूल, रातीबड़, भोपाल में दिनांक 20 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2024 तक खेली जावेगी।

उक्त तीनों छात्राओं का चयन सी.बी.एस.ई. वेस्ट झोन शूटिंग चैम्पियनशीप जो कि इन्दौर पब्लिक स्कूल, इन्दौर में खेली गई थी जिसमें वेस्ट झोन के म.प्र., राजस्थान व गुजरात राज्य के लगभग 125 सी.बी.एस.ई. विद्यालयों के करीब 750 शूटर्स ने भाग लिया था। विद्यालय के तीनों शूटर्स ने उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया था।

उक्त जानकारी देते हुए शूटिंग कोच जीवन डे ने बताया कि संस्था के छात्र-छात्रा लगातार राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय रायफल शूटिंग में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

शूटर्स की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटा सिंह एवं निदेशक  चरनजीत सिंह अरोरा व समस्त स्टाफ ने शुभकामनाए देते हुए बधाई प्रेषित की।

Post Author: Vijendra Upadhyay