अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल ने प्रेस क्लब देवास के नवनिर्वाचित पदाधिकारी का स्वागत किया


देवास।
 मां तुलजा भवानी मां चामुंडा देवी की पावन नगरी देवास में पत्रकारों की संस्था प्रेस क्लब देवास के निर्वाचन संस्था के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में सर्व सम्मति से संपन्न हुए। सभी नवीन पदाधिकारियों का अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा, उपाध्यक्ष खुमान सिंह बैस व शकील खान, सचिव शेखर कौशल, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी, संयुक्त सचिव अशोक पटेल, कार्यकारणी सदस्य चेतन राठौड़ व अरुण परमार, विशेष आमंत्रित सदस्य राजेन्द्र चौरसिया, राजेश पाठक, शैलेन्द्र अडावदिया, खूबचन्द मनवानी, विजेंद्र उपाध्याय, जितेंद्र शर्मा एवं सभी वरिष्ठ पत्रकार साथियों का ढोल-ढमाको व आतिशबाजी के साथ मिठाईयां खिलाकर स्वागत कर बधाई दी।

इस दौरान अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष नमईश तिवारी, नगर अध्यक्ष शरद कौशल, हरि ठाकुर, रवि साहू, रवि वोडाना, बद्रीलाल राठौर, लक्ष्मीनारायण प्रजापति, काके पंजाबी, संतोष, गिरधारी गुजर, गोल्डी पंजाबी, दीपक सोनी, सतीश सोनी सिद्धि विनायक, अभिमन्यु कौशल, पूरन सिंह, अंकित कौशल, सुदामा सेठ, मुकेश भैया, दिलीप यादव सहित कई कार्यकत्र्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी कान्हा सोनी ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay