सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी का खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

देवास। सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के खिलाड़ियों ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल (सी.बी.एस.ई.) से सम्बद्ध विद्यालयों की सहोदया स्कूल्स काम्पलेक्स की अन्तर्विद्यालयीन खो-खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित किया। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश अरोरा ने बताया कि यह प्रतियोगिता विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई थी जिसमें देवास जिले के 16 सी.बी.एस.ई. विद्यालयों के करीब 300 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। उक्त प्रतियोगिता के अण्डर 14 बालक आयु वर्ग का फायनल मैच सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी एवं न्यू ऐरा स्कूल के मध्य खेला गया। जिसमें सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी की टीम ने अपनी असाधारण चपलता, टीम वर्क और रणनीतिक खेल का प्रदर्शन करते हुये 1 इनिंग 2 पाईंट से विजयी प्राप्त कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के आरव चैधरी को बेस्ट डिफेंडर ऑफ टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा व समस्त स्टाॅफ ने सभी खिलाड़ियों व उनके कोच श्री गजेन्द्र ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रेषित की।

Post Author: Vijendra Upadhyay