ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत वाहन चोरी का पर्दाफाश
देवास पुलिस ने वाहन चोरी का पर्दाफाश कर चार मोटरसाइकिल बरामद की
जनसहयोग से लगे कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों से मिला सुराग
देवास। जिले में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद के निर्देश पर मिशन स्तर पर कार्रवाई की गई। इसी क्रम में चौकी नेवरी थाना हाटपीपल्या क्षेत्र में दिनांक 20.02.2026 को फरियादी कुलदीप लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 41 जेडसी 2555 ग्राम नेवरी में उसकी दुकान के सामने खड़ी थी, जिसे अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। इस पर थाना हाटपीपल्या में अपराध क्रमांक 71/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बागली सुश्री सृष्टि भार्गव के निर्देशन में थाना प्रभारी हाटपीपल्या श्री दीपक सिंह यादव और चौकी प्रभारी नेवरी श्री हर्ष चौधरी के नेतृत्व में अलग अलग टीमों का गठन किया गया।
पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, भौतिक साक्ष्य और मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सीसीटीव्ही कैमरों की जांच की। ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत जनसहयोग से लगे कैमरों के फुटेज प्राप्त कर सोशल मीडिया पर साझा किए गए। मुखबिर की सूचना पर आरोपी राहुल पिता रमेश बामनिया तथा आरोपी सुनील पिता गोकुल बाजड को साईं कृपा ढाबे के पास ग्राम शिवपुर मुंडला से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं स्वीकार कीं। आरोपी सुनील ने बताया कि उसने ग्राम अमरपुरा थाना बीएनपी देवास, ग्राम भूतिया थाना पीपलरांवां देवास और आष्टा जिला सीहोर से भी मोटरसाइकिल चोरी की थी। आरोपियों के कब्जे से कुल चार मोटरसाइकिल कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये की बरामद की गई, जिनमें बजाज पल्सर क्रमांक एमपी 41 जेडसी 2555, हीरो पैशन क्रमांक एमपी 41 एनएफ 3518, हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक एमपी 39 एमएन 5469 तथा बजाज प्लेटिना क्रमांक एमपी 37 एमडब्ल्यू 6955 शामिल हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी हाटपीपल्या श्री दीपक यादव, उनि हर्ष चौधरी चौकी प्रभारी नेवरी, सउनि सुनील मालवीय, प्रआर मनोज शर्मा, आर दीपक, यशवंत धानुक, सैनिक बॉबी, पंकज, जितेन्द्र और भगवान की सराहनीय भूमिका रही।


