फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल में डेंटल कैम्प का आयोजन

फेथ फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल में डेंटल कैम्प का आयोजन

देवास। आज इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा Faith Foundation Global School में विद्यार्थियों के लिए दंत स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कक्षा प्रथम से आठवीं तक के विद्यार्थियों के दांतों की विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान विद्यार्थियों के दांतों की सफाई, कैविटी परीक्षण, मसूड़ों की स्थिति का मूल्यांकन तथा मौखिक स्वच्छता से संबंधित विभिन्न चिकित्सीय परीक्षण किए गए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को सही ढंग से ब्रश करने की विधि, संतुलित आहार के महत्व तथा नियमित दंत परीक्षण की आवश्यकता के बारे में भी जागरूक किया। इस शिविर में विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों की टीम में डॉ. नेहा आनंद (अध्यक्ष), डॉ. निष्ठा जैन (सचिव), डॉ. नितिन मुंगी, डॉ. वकार अहमद, डॉ. चेतन जोशी, डॉ. वसीम पठान, डॉ. चेतन जायसवाल, डॉ. राजसी केलकर, डॉ. वरुण आनंद तथा डॉ. अंकित अग्रवाल शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधन ने इस स्वास्थ्य पहल के लिए आईडीए की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के समग्र स्वास्थ्य विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय की अकैडमिक डायरेक्टर डॉ. एस. परिमला ने चिकित्सक दल को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया। यह शिविर बच्चों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल सिद्ध हुआ।

Post Author: Vijendra Upadhyay