अमलतास सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में सामाजिक सुरक्षा योजना शिविर संपन्न

अमलतास सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में सामाजिक सुरक्षा योजना शिविर संपन्न

देवास। दिनांक 27 फरवरी 2026 को ए.आर.टी. केन्द्र अमलतास सुपरस्पेशलिटी अस्पताल द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी देवास डॉ. सरोजनी जैम्स बैक के मार्गदर्शन में ए.आर.टी केंद्र अमलतास अस्पताल में एक दिवसीय सामाजिक सुरक्षा योजना शिविर का आयोजन विभिन्न विभागों जैसे सामाजिक न्याय विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, जिला कौशल विकास केन्द्र, आयुष्मान निरामय, नगर निगम, शिक्षा विभाग, आईटीआई, लोक सेवा केन्द्र के आदि विभागों के अधिकारियों एवं पी.एल.एच.आई.वी. की उपस्थिति में शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा पी.एल.एच.आई. को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा एवं योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं उनकी संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया। डॉ.अफजल पटेल नोडल अधिकारी एआरटी सेंटर अमलतास अस्पताल द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना, एचआईवी एक्ट अधिनियम 2017 के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। कैम्प में उपस्थित एवं संबंधित प्रश्नोतर किये गये एंव आवश्यकतानुसार शासन की योजनाओ के लगभग 40-50 फार्म भरवाए गए। उक्त शिविर में लगभग -50 पी.एल.एच.आई.व्ही. लाभान्वित हुए। इस अवसर पर प्रतिभागियों को भोजन/स्वल्पाहार आदि का वितरण किया गया कार्यक्रम का आयोजन मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ.रत्ना शर्मा द्वारा किया गया शिविर में अजय भावसार एम.एंड.ई. दिशा कलस्टर क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाऐं उज्जैन संभाग, आकाश बडोला, राजेश डामोर, नविन खंडेलवाल, सुनील कुमार सोनी, चेतना वर्मा, मुस्कान रवालिया, मोना राठौर समस्त ए.आर.टी. स्टाफ, आई.सी.टी.सी परामर्षदाता, टीआई स्टाफ, समग्र विहान स्टाफ ने पूर्ण सहयोग देकर योजना की जानकारी दी गई अमलतास अस्पताल के निदेशक डॉ. प्रशांत द्वारा सभी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया। अमलतास वेलफेयर के चेयरमैन द्वारा बताया गया की हमारा लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाकर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

Post Author: Vijendra Upadhyay