राष्ट्र सेविका समिति के प्रवेश वर्ग का पथ संचलन निकला, पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

राष्ट्र सेविका समिति के प्रवेश वर्ग का पथ संचलन निकला, पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

देवास। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित प्रवेश वर्ग के अंतर्गत रविवार को शहर में पथ संचलन निकाला गया। यह संचलन उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ।

समिति की ओर से बताया गया कि स्त्री राष्ट्र की आधार शक्ति और परिवार की धुरी है। परिवार और समाज में श्रेष्ठ नागरिकों के निर्माण के लिए महिलाओं में सद्गुणों तथा स्वबोध का जागरण आवश्यक है। इसी उद्देश्य से राष्ट्र सेविका समिति द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न वर्गों का आयोजन किया जाता है।

देवास में इस वर्ष 10 मई 2026 से 24 मई 2026 तक प्रवेश वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। पथ संचलन में वर्ग में सहभागी शिविरार्थी बहनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय प्रमुख कार्यवाहिका माननीय सीता अन्नदानम दीदी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

संचलन मार्ग में विभिन्न स्थानों पर गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

Post Author: Vijendra Upadhyay