संत सूरदास स्मृति के उपलक्ष्य में दिव्यांग सुर साधना
दिव्यांग कलाकारों द्वारा दी जाएगी प्रस्तुति
देवास। संत सूरदास स्मृति कार्यक्रम के अंतर्गत समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) जिला देवास इकाई द्वारा आज 23 मार्च 2026 शनिवार को “दिव्यांग सुर साधना” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर देवास में सायं 6:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भी यही है कि दिव्यांग कलाकारों की प्रतिभा समाज के सामने आएं। उन्हें सक्षम मंच प्रदान करते हुए विगत 3 वर्षों से सक्षम इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। देवास नगर के समस्त कलाकार, प्रबुद्ध वर्ग व आमजन को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।


