अमलतास अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. विनोद राज की ऐतिहासिक उपलब्धि

अमलतास अस्पताल के पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. विनोद राज की ऐतिहासिक उपलब्धि

लेप्रोस्कोपिक व रोबोटिक दोनों विधाओं में फेलोशिप पाने वाले मध्य भारत के पहले बाल शल्य चिकित्सक बने

अमलतास की चिकित्सा सेवाओं में जुड़ा नया स्वर्णिम अध्याय; अब बच्चों और नवजातों की जटिल से जटिल सर्जरी होगी और अधिक सुरक्षित व सटीक

 चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने दी बधाई; कहा- अंचल के बच्चों को अब बड़े महानगरों में जाने की जरूरत नहीं, अमलतास में मिलेगा विश्वस्तरीय इलाज।

देवास/उज्जैन। चिकित्सा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहे अमलतास सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। अस्पताल के सुप्रसिद्ध बाल रोग शल्य चिकित्सक (Pediatric Surgeon) डॉ. विनोद राज ने मध्य भारत के चिकित्सा जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वे मध्य भारत के पहले ऐसे पीडियाट्रिक सर्जन बन गए हैं, जिन्होंने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी (Laparoscopic Surgery) एवं रोबोटिक सर्जरी (Robotic Surgery) दोनों ही अत्याधुनिक विधाओं में औपचारिक फेलोशिप प्रशिक्षण (Formal Fellowship Training) प्राप्त किया है।
चिकित्सा जगत में इस दोहरे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण को बच्चों के उपचार के लिए एक बड़े मील का पत्थर के रूप में देखा जा रहा है। मध्य भारत में अब तक इन दोनों आधुनिक विधाओं में प्रमाणित फेलोशिप रखने वाले विशेषज्ञ बाल सर्जनों की कमी के कारण जटिल मामलों में मरीजों को मुंबई या दिल्ली जैसे महानगरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा अमलतास अस्पताल में सुलभ होगी।
डॉ. विनोद राज द्वारा प्राप्त यह विशेष प्रशिक्षण बच्चों एवं नवजात शिशुओं (Neonates) में होने वाली जटिल और गंभीर बीमारियों के इलाज में गेम-चेंजर साबित होगा। आधुनिक तकनीकों के माध्यम से अब नवजातों में होने वाली जटिल जन्मजात विकृतियों (Congenital Anomalies), पेट, छाती व मूत्र रोग से जुड़ी गंभीर समस्याओं और ट्यूमर आदि का उपचार बेहद सूक्ष्म, सटीक और सुरक्षित तरीके से किया जा सकेगा।
पारंपरिक ओपन सर्जरी की तुलना में इस अत्याधुनिक दूरबीन (Laparoscopic) और रोबोटिक तकनीक के कई बड़े फायदे हैं:
अमलतास संस्था के चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने अपने संदेश में कहा— अमलतास अस्पताल का सदैव यह प्रयास रहा है कि अंचल के मरीजों को देश की सबसे आधुनिक और बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएं। डॉ. विनोद राज की यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि हमारे इसी संकल्प का हिस्सा है। अब मध्य भारत के किसी भी गरीब या मध्यमवर्गीय परिवार को अपने बच्चे की जटिल सर्जरी के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा, अमलतास में उन्हें बेहद किफायती दरों पर यह विश्वस्तरीय तकनीक उपलब्ध होगी।

Post Author: Vijendra Upadhyay