दिव्यांग सुर साधना कार्यक्रम में झूमे श्रोता
दृष्टि बाधित कलाकारों ने बांधा समा
देवास। 23 मई 2026 को सूरदास स्मृति पर सम दृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम की जिला इकाई द्वारा दिव्यांग सुर साधना कार्यक्रम का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर देवास में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की विशेषता यह थी कि मंच पर गाने व वादन करने वाले सभी दृष्टि बाधित कलाकार थे। अंतर मन से गाने वाले व बजाने वाले कलाकारों ने सूरदास के भजन व गीतों को सुर में पिरोकर दर्शकों को आनंदित व रोमांचित किया। महिमा दुबे ने स्वयं जागकर जगाना है देश को, अभिजीत सिंह द्वारा झुकी झुकी सी नजर, मनोज शर्मा द्वारा नदिया चले चले रे धारा, निलेश राजपूत ने ऐसी लागी लगन मेरा हो गई मगन गाकर समा बांध दिया नीरज सेन ऑक्टोपैड, विशाल कीबोर्ड, जयाशु बैरागी ने तबला से संगत दी।
इंडस्ट्री एसोसिएशन के उपाध्यक्ष तथा समाजसेवी अमरजीत सिंह खनूजा मालवा प्रांत के सह सचिव हर्ष शर्मा तथा बीईओ अजय सोलंकी उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी तथा संस्कार भारती के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष श्रीमती अरुणा सोनी व श्रीमती मनोरमा सोलंकी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मालवा प्रांत सह सचिव हर्ष शर्मा ने सूरदास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सूरदास जन्म से ही दृष्टि बाधित थे फिर भी उन्होंने अपने साहित्य में भगवान कृष्णा के श्रृंगार व लीलाओं का अद्भुत वर्णन किया है। सक्षम के जिला अध्यक्ष दारा सिंह वशिष्ठ सक्षम संगठन का हेतु वह गतिविधियां की जानकारी दी कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम से किया गया। इस अवसर पर संघ के विभाग संघचालक अजय गुप्ता, राष्ट्रीय कवि देव कृष्ण व्यास व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जुगल किशोर राठौड़ तथा कलाकारों अतिथियों का सम्मान संस्था उपाध्यक्ष डॉ नितिन मुंगी लक्ष्मण सोलंकी व सचिव अमित पीठवे सह सचिव रितु गुप्ता व दीप केदार दीदी दीपाली मिर्च कर कोषाध्यक्ष दिलीप सोलंकी सुरेश सोनी रोजगार आयाम प्रमुख क गौर धीमहि प्रकोष्ठ केसरी प्रदीप परमार दृष्टि बाधित प्रकोष्ठ कैसे दिलीप जायसवाल ने किया तथा आभार सक्षम जिला कार्यकारिणी सदस्य रमेश मिश्रा ने किया


