कलेक्टर ने किया दृष्टिहीन कन्या केन्द्र भवन की छत निर्माण का पूजन शासन ने की 12.50 लाख की मदद

देवास। म.प्र. दृष्टिहीन कल्याण संघ देवास द्वारा संचालित दृष्टिहीन कन्या केन्द्र भवन निर्माण में छत निर्माण कार्य का पूजन संस्था के मुख्य संरक्षक जिलाधीश आशीषसिंह एवं कथासिंह के कर कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधीश श्री सिंह ने कहा कि दिव्यांग दृष्टिहीन कन्या केन्द्र संस्था का निर्माण कार्य जनसहयोग से किया जा रहा है। मैं इसके लिये संस्था के संचालक मंडल को धन्यवाद देता हूँ कि संस्था शिक्षण प्रशिक्षण में भी अच्छे कार्य कर रही है। मैं दिव्यांग बच्चों एवं संचालक मण्डल को आश्वस्त करता हूँ कि संस्था को चलाने में जो भी आवश्यकता होगी उनको मैं पूरी करूंगा और निर्माण कार्य के लिये जनभागीदारी के माध्यम से सहयेाग कर पूर्ण करवाउंगा। इस अवसर पर बच्चों की पढ़ाई एवं निर्माण कार्य, संस्था की गतिविधियों का अवलोकन किया। संस्था सचिव डॉ. सुरेश शर्मा ने संस्था की जानकारी दी।
इस अवसर पर संस्था संरक्षक समाजसेवी बलजीतसिंह सलूजा, अध्यक्ष राजेन्द्र मूंदड़ा, संचालक राधेश्याम सोनी, दिलीपसिंह चौधरी, सचिव डॉ. सुरेश शर्मा, रामेश्वर जलोदिया, गोपाल पंडित, उपसंचालक सामाजिक न्याय राजेश कामदार, सांख्यिकीय योजना अधिकारी श्रीमती टोक्कर, राहिल शेख आर्किटेक्ट, रईस शेख, हर्ष सोनी, अरूण जैन संचालक वंडर सीमेंट उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा सुमधुर स्वागत गीत एवं टीचर स्टाफ द्वारा राष्ट्रगीत की सामूहिक प्रस्तुति दी गई। केन्द्र में 67 दृष्टिहीन छात्राएं अध्ययनरत हैं। जिनके आवास, भोजन, वस्त्र, चिकित्सा इत्यिादी मूलभूत सुख सुविधाओं के साथ शिक्षण- प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षित महिला शिक्षिकाओं द्वारा दिया जाता है। प्रशासक लेखा संतोष जोशी, ब्रेल शिक्षिका शारदा चौधरी, सुबही हाशमी, संगीत शिक्षिका वीणा दुबे, कम्प्यूटर शिक्षिका खुशबू पालीवाल, अंग्रेजी शिक्षिका पुष्पा वीरपरा, विज्ञान शिक्षिका नेहा वर्मा, संस्कृत शिक्षिका संगीता जोशी, राजनीति एवं अर्थशास्त्र जयश्री चौधरी, वार्डन अरूणा जायसवाल, संग्रहकर्ता के.एन.पारिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशासक लेखा एस. के जोशी ने किया ।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply