देवास। जायंट्स इंटरनेशनल गु्रप आफ सहेली देवास का शपथ समारोह मुकेश चंदेरिया अध्यक्ष जायंट्स वेलफेयर फाउण्डेशन के मुख्य आतिथ्य एवं मा. रामनाथ अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, श्याम गोयल, रेखा वर्मा पूर्व महापौर, सुमन मूंदड़ा के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। अध्यक्ष मंजुबाला भोमियाजी, उपाध्यक्ष वीणा महाजन, सरिता मोदी, सचिव सफिया कुरेशी, कोषाध्यक्ष मिथिलेेश सोनी ने पद की शपथ ली। मुकेश चंदेरिया ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जायंट्स गु्रप को सेवा का पर्याय बताते हुए सेवा गतिविधियों के लिये प्रेरित किया वहीं रेखा वर्मा एवं सुमन मूंदडा ने महिला शक्ति को सेवा सहिष्णुता का पर्याय बताते हुए गु्रप को तन मन धन से सहयोग देने का वादा किया। श्यामा पोत्दार द्वारा एक जरूरतमंद महिला को सिलाई मशीन भेंट की गई। तत्पश्चात बिहारी गंज में बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए सेनेटरी नेपकिनों का वितरण किया गया। अध्यक्ष मंजुबाला जैन ने की। गु्रप की सभी सहेलियों से निरंतर साथ और सहयोग की अपेक्षा की । कार्यक्रम का संचालन कल्पना नाग ने किया तथा आभार सचिव सफिया कुरेशी ने माना ।
Related Posts '
26 SEP
टीएसीसी लिमिटेड द्वारा फावड़ा स्कूल में एक विद्यार्थी-एक वृक्ष अभियान में 156 पौधों का रोपण
टीएसीसी लिमिटेड द्वारा फावड़ा स्कूल में एक...
26 SEP
अमलतास यूनिवर्सिटी एवं आईसीएएआई के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
अमलतास यूनिवर्सिटी एवं आईसीएएआई के संयुक्त...
25 SEP
एक करोड़ सामूहिक वंदे मातरम् गायन अभियान के तहत देवास में भी गूंजा राष्ट्रगीत
एक करोड़ सामूहिक वंदे मातरम् गायन अभियान के तहत...
25 SEP
भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता संपन्न
भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समूह गान...
23 SEP
सी.आई.ए. के रोप स्कीपिंग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया
सी.आई.ए. के रोप स्कीपिंग खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर...

