देवास। ग्राम रोजगार सहायक ,सहायक सचिव संघ द्वारा नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन कर रहे सहायक सचिवों ने 19 मई को अद्र्धनग्न होकर शासन के वित्त मंत्री जयंत मलैया के बयान का विरोध किया। जिलाध्यक्ष मोहन बड़वाया ने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन जी.आर.एस. भाई पूरी ईमानदारी एवं मेहनत से करते हैं जिसके परिणाम स्वरूप ही वित्त मंत्री दिल्ली जाकर इनाम प्राप्त करते हैं । ग्राम रोजगार सहायक की मेहनत का ही परिणाम है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में देश में मध्यप्रदेश देवास ब्लाक पहले नम्बर पर है। देवास जिला ओडीएफ कर चुके है। स्वच्छ भारत मिशन में काम करने के बाद प्रमाण पत्र एवं सांफे अन्य कोई व्यक्ति बंधवाता है। इसके फलस्वरूप हमारी एक सूत्रीय मांग केवल नियमितिकरण है। इसके बावजूद मंत्री श्री मलैय्या इस तरह की गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी कर रहे हैं। धरना स्थल पर ब्लाक अध्यक्ष संजय पटेल, राजेन्द्रसिंह, कपिल मुकाती, सुमित, दिलीप, मनीष जायसवाल, महेन्द्रसिंह, रामेश्वर, शेरसिंह राजोदा, प्रभात मांगरोल, जितेन्द्र, अरविंद, संतोष राहुल, कपिल, जय चौधरी, सुधीर, महेन्द्र एवं समस्त ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित थे।
Related Posts '
11 NOV
अमलतास वृद्धाश्रम में उत्साह और अपनापन के साथ मनाई गई दीपावली
अमलतास वृद्धाश्रम में उत्साह और अपनापन के साथ मनाई...
07 NOV
देवास, टोंकखुर्द, सतवास एवं हाटपीपल्या में 15 प्रतिष्ठानों की जांच
देवास, टोंकखुर्द, सतवास एवं हाटपीपल्या में 15...
06 NOV
सेन थॉम एकेडमी में उत्साह एवं पर्यावरण जागरूकता के साथ दीपावली उत्सव का आयोजन
सेन थॉम एकेडमी में उत्साह एवं पर्यावरण जागरूकता के...
05 NOV
अमलतास को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान संस्थान के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं – प्रो. डॉ. दविंदर कुमार
अमलतास को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान...
05 NOV
सेनथॉम पब्लिक स्कूल में पाँचवाँ वार्षिकोत्सव – स्पेक्ट्रा 2026 हर्षोल्लास के साथ संपन्न
सेनथॉम पब्लिक स्कूल में पाँचवाँ वार्षिकोत्सव -...

