देवास। रविवार का दिन देवास जैन समाज के बच्चों के लिये अपने शहर को जानने पहचानने की जिज्ञासा से परिपूर्ण दिन था। अतुल्य देवास कार्यक्रम के माध्यम से जैन सोशल गु्रप यंग द्वारा समग्र जैन समाज के 7 वर्ष से बड़े बच्चों को देवास के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया गया एवं उन्हें दिलीप जाधव द्वारा सभी जगहों का ऐतिहासिक महत्व समझाया गया। दिन की शुरूआत प्रात: 7 बजे सभी बच्चों के शिवाजी पार्क में एकत्रीकरण से हुई। यहां से 2 बसों में सभी बच्चों केे साथ ऐतिहासिक टूर पर निकले। बच्चों को लेकर बिलावली पहुचे , बिलावली दर्शन व वहां के इतिहास की जानकारी लेने के पश्चात सभी बच्चे, बीएनपी, एरिना, कुमार गंधर्व का घर, नारायण कुटी होते हुए रोप वे पर पहुंचे। रोप वे से टेकरी पहुंंचकर टेकरी परिक्रमा की एवं देवास के सुंदर नजारों का आनंद लिया। बच्चों की पश्नावली को बहुत सुंदर व उदाहरणों के साथ श्री जाधव ने बताया। बच्चों के चेहरे पर आश्चर्य, खुशी, जिज्ञासा, संतुष्टि के भाव समय समय पर बदल रहे थे। टेकरी से उतरकर बच्चे श्री आदेश्वर जैन मंदिर, श्री शंखेश्वर जैन मंदिर, श्री पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचे, यहां धर्म, समाज व मंदिर के इतिहास के बारे में बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। यहां से कारवां पहुंचा सीधे औघोगिक क्षेत्र स्थित कूल अंकल आईस्क्रीम फेक्ट्री पर बच्चों ने आईस्क्रीम बनते हुए पहली बार देखा। कूल अंकल आईस्क्रीम फेक्ट्री द्वारा बच्चों को आईस्क्रीम दी गई जो बहुत पसंद की गई। यहां से बच्चे सीधे देवास ग्रीन्स कालोनी पहुंचे। वहां पर सभी बच्चों के माता पिता व गु्रप के अन्य दम्पत्ति सदस्य इंतजार कर रहे थे। देवास ग्रीन्स कालोनी में नवकार मंत्र की रंगारंग नृत्य प्रस्तुति द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत की गई। तत्पश्चात स्वागत गीत के माध्यम से कार्यकारिणी की महिला सदस्यों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया एवम पुरुष सदस्यो ने चुनरी के सुंदर लाल दुपट्टों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया । छोटे छोटे बच्चों द्वारा जैन स्तवन की धुन पर बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवास ग्रीन्स के संग्रामसिंह घाडगे थे। विशेष अतिथि ललित भंडारी एवं जीतू जैन थे। विशिष्ठ अतिथियो में सिविल लाईन उपाश्रय ट्रस्ट के अध्यक्ष डी सी जैन, सी.पी. जैन, दि. मंदिर अलकापुरी से दिनेश शाह एवं प्रकाश जैन थे। कार्यक्रम का संचालन विकास सोनल जैन द्वारा किया गया। स्वागत भाषण ग्रुप अध्यक्ष संजय तलाटी ने दिया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में गु्रप गतिविधियों की सराहना की एवं साधुवाद दिया। इस अवसर पर श्री शंखेश्वर ट्रस्ट मण्डल के अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, अतुल जैन, विजय जैन, आदेश्वर ट्रस्ट मण्डल के दिलीप चौधरी, कैलाश जैन, स्थानक से रागिनी चौधरी सहित कई गणमान्य समाजजनो की उपस्थिति ने कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के पश्चात सहभोज का आयोजन रखा गया। कार्यक्रम के संयोजक संजय अंतिम कटारिया एवं अरविंद अंजली जैन थे। आभार गु्रप सचिव विकास जैन ने माना।
Related Posts '
12 MAY
12 घंटे में कंटेनर एवं उसमें भरे परचून का माल चोरी करने वाला गिरफ्तार
12 घंटे में कंटेनर एवं उसमें भरे परचून का माल चोरी...
12 MAY
अमलतास अस्पताल में दूरबीन विधि से सफलतापूर्वक ऑपरेशन
अमलतास अस्पताल में दूरबीन विधि से सफलतापूर्वक...
11 MAY
टॉपर शब्द आपको हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगा और हर प्रकार की कठिनाई में प्रोत्साहित करेगा – कलेक्टर ऋतुराज सिंह
टॉपर शब्द आपको हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगा...
11 MAY
जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में ड्रोन, पैराग्लाईडर/हॉट बैलून अन्य फ्लाइंग आब्जेक्ट के उड़ाना प्रतिबंधित
जिले की संपूर्ण राजस्व सीमा में ड्रोन,...
08 MAY
जानकारी छुपाई, दो होटल संचालकों पर दर्ज हुआ प्रकरण
जानकारी छुपाई, दो होटल संचालकों पर दर्ज हुआ...