इनरव्हील क्लब की सदस्यों को कॉलर पिन लगाकर सौंपा कार्यभार

इनरव्हील कार्यकारिणी ने ली सेवा की शपथ
देवास। इनरव्हील देवास के सेवा गतिविधि सत्र 2018-19 पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण रोटरी क्लब देवास के शपथ ग्रहण समारोह में संयुक्त रूप से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एस.पी. अंशुमनसिंह, शपथ अधिकारी पी.डी.जी. दर्शनसिंह गांधी एवं ए.जी.जॉन नवीन नाहर थे।
शपथ अधिकारी ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। नवीन अध्यक्ष आशा चौहान ने अपने उद्बोधन में नारी शक्ति के महत्व को बताया। नई शक्ति को विकसित करने, नए कार्य को कर्तव्य निष्ठा, पूरी लगन से कार्य करने की शपथ ली। पूर्व अध्यक्ष पुष्पा शर्मा ने वर्ष 2017-18 में किए गए कार्यो की जानकारी दी एवं अपने सदस्यों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। इस अवसर पर आशा चौहान ने नवीन कार्यकारिणी के सचिव दुर्गा पोरवाल, कोषाध्यक्ष गीता मूंदड़ा, आयएसओ मीना वर्मा एवं सभी सदस्यो के सहयोग से क्लब के कार्यो को करने की अपेक्षा की एवं सदस्यों को नवीन सत्र हेतु शुभकामनाए दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply