ज्ञान सागर अकादमी, मुखर्जी नगर देवास में मदर्स डे का आयोजन

देवास। ज्ञान सागर अकादमी, मुखर्जी नगर देवास में मदर्स डे मनाया गया। प्री-प्रायमरी के छात्र-छात्राओं की माताओं को आमंत्रित कर उनका स्वागत किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताएॅं एवं खेल भी आयोजित किए गए। बच्चों द्वारा गीत एवं कविताएॅं प्रस्तुत की गई।
प्राचार्या सुप्रिया जोशी द्वारा (मदर इमपावरींग) के संदर्भ में सारी माताओं को बताया गया कि वह अपनी मातृ-शक्ति को पहचाने एवं बच्चों के जीवन में अपने महत्वपूर्ण रोल को न भूले। बच्चे के व्यक्तित्व विकास में सबसे महत्वपूर्ण योगदान एक माॅं का होता है। इसी तरह बच्चे के व्यक्तित्व विकास में कई बार माॅं ही बांधा होती है। जीवन में सही गलत का मार्गदर्शन करने के लिए बच्चों को माता के साथ ही हर कदम पर जरूरत होती है। इस तरह माताओं को सम्बोधन में प्रेरित किया गया। सभी ने उत्साह से कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम के आयोजन में इन्चार्ज मैडम सोमाली घोष एवं मेडम रिचा, कामिनी तथा प्री-प्रायमरी की टीचर्स ने सहयोग दिया। आभार प्रदर्शन मैडम सोमाली घोष ने किया। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण नन्हें बच्चो द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया जाना था।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply