मॉडल ने मंदिर परिसर में अश्लील फोटो शूट करवाया

उज्जैन। सोशल मीडिया की आदत से हर कोई परेशान है। फिर चाहे वह आम जनता हो या फिर कोई बड़ी हस्ती। आजकल इंस्टाग्रम का खुमार भी लोगों पर खूब चढ़ा है। ताजा मामला उज्जैन महाकाल मंदिर दर्शन करने आई एक मुंबई की मॉडल का है। महाकाल मंदिर में दर्शन करने आई माडल ने बेशर्मी की हदेपार करदी। नंदनी कुरील नाम की इस मॉडल ने मंदिर में प्रवेश करते हुए अश्लील फोटो शूट करवाया। साथ ही बॉलिबुड गानों पर मंदिर परिसर में डांस स्टेप भी करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किए। जबकि मंदिर में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है| 

जानकारी के मुताबिक उज्जैन के महाकाल मंदिर में  सोमवार 3 सितम्बर को एक मुंबई में रहने वाली माडल रूपी लड़की जिसका नाम नंदनी कुरील ने  मंदिर में प्रवेश करते समय मंदिर के अन्दर भी अपना अश्लील वीडियो शूट किया है। दर्शन करने के बाद  फिर अश्लीलता फेलाई और उस वीडियो को फ़िल्मी गानों के साथ जोड़कर वीडियो को वायरल किया। यह वीडियो सामने आने के बाद हडकंप मच गया है। यह माडल मुंबई की रहने वाली  है  फेसबुक के आधार पर मॉडल का नाम नंदनी कुरील है|  उज्जैन कलेक्टर मनीष सिंह को भी इस मामले की शिकायत हो चुकी है।  सोशल मीडिया पर इन वीडियो को लेकर नागरिक जहां टिप्पणियां कर रहे हैं वहीं मंदिर प्रशासन की सतर्कता पर भी सवाल उठा रहे हैं। मंदिर में कैमरा, मोबाइल आदि ले जाने पर प्रतिबंध है। मंदिर परिसर में इस तरह शूटिंग के लिए कैमरा कैसे ले जाया गया| 

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply