देवास। लायनेस क्लब ऑफ देवास सिटी के सदस्यों ने दृष्टिहीन विद्यालय में रक्षा बंधन, शा.मा.वि. सिंगावदा में आओ मिल बांचे, कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। नेत्रदान एवं सुरक्षा सप्ताह पर रैली, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की।
शिक्षक दिवस पर सात समर्पित शिक्षकों का सम्मान किया। इको फ्रेंडली गणेश जी बनाने का प्रशिक्षण लेकर विभिन्न स्कूलों में बच्चों को भी सिखाया। इसके अलावा राष्ट्रभाषा प्रचार समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा पुरस्कार एवं सम्मान कार्यक्रम में लायनेस की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए।
उक्त विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इन सभी आयोजनों में ला. अध्यक्ष गिरिजा माहेश्वरी, हीना राठौर, मनीषा उपाध्याय, रेखा वर्मा, सफिया कुरेशी, श्यामा पोत्दार, रेणु शर्मा, संगीता गोयल, तरूण जाट, लक्ष्मीराव, कोमल चड्डा, मोनिका राणा, ममता शर्मा, प्रीति सूर्यवंशी, कविता जोशी, अरूणा सोनी, शकुंतला बलवानी, नेहा छाबडिया, मधु बंसल, राजश्री सोनी, सुनिता अरोरा, सुषमा अरोरा, दुर्गा पोरवाल, मीना विजयवर्गीय उपस्थित थी।