देवास/ जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार 25 सितम्बर को लोक सेवा दिवस एवं 25 सितम्बर से 2 अक्टुबर तक लोक सेवा सप्ताह मनाया जाना है। नगर निगम मे अपर आयुक्त आर.पी. श्रीवास्तव द्वारा निगम कर्मचारीयो को लोक सेवा ग्यारंटी की निगम संबंधी सेवाओ को तत्परता, नियमानुसार समयावधी मे करने का मार्ग दर्शन देते हुये प्रातः 10.30 बजे शपथ ग्रहण कराई गई।
शपथ पत्र मे, मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हुॅ की मैं स्वर्णिम म.प्र. के निर्माण के लिये सुशासन को अपने कार्यो मे सर्वोच्च प्राथमिकता दुंगा,
मै लोक सेवा ग्यारंटी अधिनियम के उद्देष्य एवं मंशा अनुरूप अपने पदीय दायित्वो का निर्वहान पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करूंगा, मैं यह भी शपथ
लेता हुॅ कि एक कर्तव्यपरायण लोक सेवक के रूप मे पदीय गरीमा अनुरूप व्यवहार करते हुये नागरिको को लोक सेवाऐं समय सीमा मे प्रदान करने का
पूरा-पूरा प्रयास करूंगा, की शपथ उपस्थितजनो द्वारा ली गई।
इस अवसर पर निगम उपायुक्त नीरजा राजे भट्ट, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक आरएस केलकर, राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक निज सहायक तुराब खान पठान, नगर निगम कर्मचारी सहकारी साख संस्था अध्यक्ष अषोक देशमुख, नगर निगम कर्मचारी संघ अध्यक्ष रविन्द्रसिह ठाकुर रविन्द्र खोरे, आदि सहित निगम अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।