देवास। नगर निगम द्वारा संपत्तिकर के बकायादारों से कर की वसूली सख्ती से करने हेतु कुर्की की कार्यवाही की जा रही है। 18 दिसम्बर को चंद्रशेखर आजाद मार्ग निवासी अशोक मूलचंद खत्री पर 1 लाख की राशि बकाया होने पर इनकी कुर्की की कार्यवाही मौके पर करने के दौरान इन्होने 20 हजार की राशि जमा करा दी। इसके पश्चात रघुनाथपुरा निवासी मुर्तुजा शमशुद्दीन पर 21 हजार की राशि बकाया थी। इनके द्वारा भी कुर्की की कार्यवाही करते ही 10500 की राशि जमा कराई गई। इसी प्रकार रघुनाथ पुरा निवासी ग्यारसीराम हलकेराम पर 22 हजार की राशि बकाया होने से इनकी टीवीएस गाडी, फ्रीज एवं टीवी की जप्ती कर कुर्की की गई। कुर्की की कार्यवाही निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, के नेतृत्व में कुर्की दल में राजस्व उपनिरीक्षक इंद्रजीतसिंह कपूर, प्रकाश जेतवाल, अजीज खान, रामचंद्र हरके, वार्ड प्रभारी संजय पारखे, इरफान पठान, संजय सांगते द्वारा संयुक्त रूप से की गई। नगर निगम द्वारा बकायादारों के विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Related Posts '
28 MAR
ऑपरेशन प्रहार के तहत देवास पुलिस की बड़ी कार्रवाई
ऑपरेशन प्रहार के तहत देवास पुलिस की बड़ी...
28 MAR
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर देवास में साइक्लोथॉन आयोजन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर देवास में साइक्लोथॉन...
26 MAR
बोलेरो कार से 31 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
बोलेरो कार से 31 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 आरोपी...
24 MAR
देवार्थ अवार्ड्स से सम्मानित हुए देवास के युवा इतिहासविद अमित राव पवार
देवार्थ अवार्ड्स से सम्मानित हुए देवास के युवा...
20 MAR
सेन थॉम एकेडमी को सीबीएसई से गणित प्रोत्साहन स्कूल की मान्यता मिली
सेन थॉम एकेडमी को सीबीएसई से गणित प्रोत्साहन स्कूल...

