स्वच्छ भारत मिषन के अंतर्गत देवास नगरीय निकाय में आयोजित स्वच्छ स्कूल प्रतियोगिता 2019 में सेन थाॅम एकेडमी देवास को प्रथम स्थान प्रदान किया गया है। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2019 हेतु नगर निगम देवास द्वारा विद्यालयों का स्वच्छता सर्वेक्षण करवाया गया था। जिसमें स्वच्छता मापदंड़ों में षत-प्रतिषत खरा उतरने पर सेन थाॅम एकेडमी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। यह पुरस्कार 26 जनवरी 2019 को नगर निगम देवास द्वारा मल्हार स्मृति मंदिर में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार देवास महापौर श्री सुभाष षर्मा, जिलाधीष डाॅ. श्रीकांत पांडे, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग षर्मा एवं नगर निगम आयुक्त विषालसिंह चैहान के द्वारा संस्था के डायरेक्टर श्री सुनील थाॅमस एवं श्रीमती हेसी थाॅमस को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश से एक मात्र विद्यालय सेन थाॅम एकेडमी को विगत वर्ष भी दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ विद्यालय के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।