स्थानीय सेंट थॉमस विद्यालय देवास में 70 वा गणतंत्र दिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय संचालक श्री साजू सामुएल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया व सलामी ली गई साथ ही विद्यार्थियों द्वारा परेड कर सलामी ली गई विद्यालय संचालक श्री साजू सामुएल द्वारा बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में जानकारी दी गई व संविधान रचना के बारे में बताया गया|
इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति दी गई व बच्चों द्वारा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा…. , इंसाफ की डगर पर बच्चों दिखाओ चलके….. व माई तेरी चुनर….. जैसे गीतों की प्रस्तुति दी गई साथ ही सुन्दर नृत्यों की प्रस्तुति भी दी गई.
कार्यक्रम का संचालन वरनप्रीत कौर द्वारा किया गया कार्यक्रम में संस्थापक श्री साजू सामुएल श्रीमती जेमी सामुएल प्राचार्य श्रीमती मंजू एस. पिल्लई व उप प्राचार्य श्री. जिबि पापचन व सदस्य मौजूद थे कार्यक्रम के अंत में वन्दे-मातरम की प्रस्तुति दी गई व बच्चों को मिठाई बाटकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी गई|