देवास। लघु उद्योग भारती देवास इकाई की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। जहां नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक जाधव, विशेष अतिथि लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष समीर मूंदड़ा, प्रदेश महामंत्री राजेश मिश्रा, संभाग अध्यक्ष महेश जी गुप्ता, संभाग सचिव सतीश मुकाती, संभाग कार्यकारिणी सदस्य श्री नरेन्द्र जी मूंदड़ा थे। अतिथीयो का स्वागत गीता जी भेंट करके किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वर्तमान सचिव प्रतीक गुप्ता ने पिछले 2 वर्षो में लघू उद्योग द्वारा किये कार्यो को बताया गया। साथ ही सभी की सर्वसहमति से नई कार्यकारणी में नए अध्यक्ष के रूप में संजय तलाटी, उपाध्यक्ष के रूप में भरत चौधरी, विरेंद्र मूंदड़ा, किशोर राजपूत वही सचिव पद पर विनय कावले तथा सह सचिव पद पर हरीश जैन, प्रबल जाधव, जितेंद्र जायसवाल वही मीडिया प्रभारी नितिन सोनी तथा विजेंद्र उपाध्याय व कोषाध्यक्ष पद पर मुकेश वर्मा व कार्यक्रम संयोजक पद पर आशुतोष कुमार, अनूप जैन तथा साथ ही कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार शर्मा, सुभाष शिंदे, राकेश गुप्ता, संजय कारपेंटर, अमित पीटवे व विक्रम शर्मा को मनोनीत किए गए।
कार्यक्रम का संचालन अनुप जैन ने किया तथा आभार नवनिर्वाचित सचिव विनय कावले ने माना।
कार्यक्रम का समापन सभी ने राष्ट्रगान के साथ किया गया।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी नितिन सोनी ने दी।