आज मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री माननीय सज्जन सिंह वर्मा के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री माननीय कमलनाथ जी से भेंट की।
मुख्यमंत्री से देवास नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं कांग्रेसी पार्षदों के साथ किए जा रहे भेदभाव को लेकर अपनी बात रखी। वहीं उनसे अनुरोध किया कि शहर के विकास के लिए आप कुछ राशि हमें दें। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की के नगर निगम में 150 करोड़ रूपए की देनदारीया है। जिसकी जांच कराई जाए साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
इसी के साथ प्रतिनिधिमंडल मंडल ने लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा से भी भेंट करते हुए देवास नगर निगम के संदर्भ में अपनी बात रखी श्री वर्मा ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार के द्वारा जो भी जनहित में कदम उठाए जा सकेंगे वह उठाए जाएंगे। वही नगरी प्रशासन मंत्री श्री जयवर्धन सिंह ने कांग्रेसी पार्षदों के द्वारा नगर निगम के संदर्भ में बताई गई सारी बातें और घटनाक्रम को ध्यान से सुनते हुए कहा कि आप सब पार्षद दमदारी के साथ काम करो कहीं भी वार्ड के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी साथ ही जो अधिकारियो की कमी है उसे भी शीघ्र ही पूरा कर देंगे।
प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ नेता शौकत हुसैन, जय सिंह ठाकुर, जयप्रकाश शास्त्री, पूर्व महापौर रेखा वर्मा, एम असलम शेख, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम विक्रम पटेल, शबाना सोहेल, कार्यकारी अध्यक्ष एजाज शेख नीलम, जितेंद्र सिंह मोंटू, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गोस्वामी, इम्तियाज शेख भल्लू, रोहित शर्मा , पार्षद प्रतिनिधि कैलाश पटेल, अकील हुसैन कालू बोस, दीपक चौधरी, अंतर सिंह सोलंकी, मुकेश शर्मा, प्यारे मियां पठान, गोवर्धन देसाई, वंदना पांडे, राहुल पवार, राजेश दांगी, परवेज शेख, आदि कांग्रेस नेता व पदाधिकारी भी उपस्थित थे।