द हिमालय एकेडमी के 12 विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक और राज्य स्तर के लिए हुए चयनित

देवास। संभागीय स्तर शालेय कराते क्रीड़ा प्रतियोगिता 9 अगस्त को देवास में तुकोजीराव पंवार स्टेडियम में संपन्न हुई। संभागीय प्रतियोगिता में उज्जैन, मंदसौर, नीमच, आगर एवं शाजापुर सहित सात जिलों के 250 प्रतिभागी ने भाग लिया।
कराते कोच प्रिंस सरोनिया ने बताया कि द हिमालय एकेडमी के विद्यार्थी विवेक अशोक राठौर, पीयूष जितेन्द्र धाकड़, रिषभ दिलीप यादव, मोहित जितेन्द्र धाकड़, आलोक राजेश बोडाना,हिमानी प्रेम यादव, प्रिया राजेन्द्र पटेल, अक्षिता कमल सिंह भोंदिया, भूमिका अर्जुन सिंह धाकड़, विशाल राजेश पटेल, विकास सुनील चौधरी, कृष्णा गोरेलाल यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया दिव्यांशु कमल सिंह भोंदिया, दीपेश प्रवीण सिसोदिया ने रजत पदक प्राप्त किया। आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जबलपुर में 15 से 20 अक्टूबर 2019 को आयोजित होगी, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त द हिमालय एकेडमी के बच्चे उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यार्थियों के चयन पर शारदा राठौर, प्रतीक्षा राठौर, गायत्री गुप्ता, वैशाली कुशवाह, प्रीति खिंची, अन्नपूर्णा शर्मा, अर्पिता पाण्डे, ज़ेबा अली, खुशबू चौहान,यशस्वी ठाकुर, मोनिका परिहार, शिरीन गज़धर, ललिता महोबा, निधि सोनी, दीक्षा बरूआ, दिलीप राठौड़, दीप सिंह राजपूत, प्रवीण अम्बेकर, परमानन्द राठौर, आदर्श पटेल, असलम नागौरी, आशीष चौधरी, नवीन्द्र दलाल एवं समस्त स्टाफ ने बधाई प्रेषित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता पर सफलता हेतु अग्रिम शुभकामनाएँ प्रदान की। उपरोक्त जानकारी निलेश सोनी ने दी।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply