देवास। शहर के गीतांजलि सिंगिंग ग्रुप का युगल गीतमाला रात के हमसफर का संगीतमय आयोजन स्थानीय मल्हार स्मृति मंदिर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ख्यात शास्त्रीय संगीत गायिका कलापिनी कोमकलि, चरनजीत अरोरा एवं श्रीनिवास दांगे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। अतिथियों का स्वागत संस्था के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ व प्रतिक चिन्ह भेंट कर किया। अतिथि परिचय दीपक कर्पे एवं संस्था परिचय उदय ताकलकर ने कराया।
ग्रुप के संतोष शर्मा, वैशाली करंबेलकर, ज्योति दुबे, हर्षदा चलीसगांवकर, अनुराधा सूपेकर, उदय तकालकार, दीपक करपे, जितेन्द्र शुक्ला, रितु भटनागर, अभय मुले ने एक से बढ़कर एक 23 शानदार युगल गीत प्रस्तुत कर मल्हार स्मृति मंदिर सभागार में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रुप के सदस्य व आम श्रोताओ के मन को मोह लिया। उपस्थित जनसमुदाय ने ग्रुप की ग्यारहवीं एवम् प्रथम पब्लिक प्रस्तुति की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। संचालन विवेक भटनागर ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।