देवास। देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती भाजपा कार्यालय पर सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। विधायक पवार ने अपने संबोंधन में कहा कि अटल जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। एक ओर जहां जनसंघ एवं भाजपा के अध्यक्ष रूप में संगठन को मजबूत किया। दूसरी और विदेश मंत्री व प्रधानमंत्री रहते हुए अपने देश को मजबूती प्रदान की। कई जनहितैषी योजनाओ की शुरूआत की। अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में परमाणु परीक्षण कर देश को शक्ति प्रदान की। हम उनके बताए मार्ग पर चले, यहीं उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती एवं महापौर सुभाष शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महामंत्री गणेश पटेल ने किया एवं आभार सीनियर मण्डल अध्यक्ष चिंटू रघुवंशी ने माना।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मदनलाल कहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम जोशी, पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, सभापति अंसार अहमद, दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सचिन जोशी, अजय पंडित, जुबेर लाला, रेवंत राजोले, राजीव खण्डेलवाल, मनीष सेन, राखी झालानी, नीतु जाधव, उषा पुराणिक, शोभा नायक, विनिता व्यास, अजय पहाडिय़ा, संतोष पंचोली, जुगनू गोस्वामी, गुणपालसिंह पवार, विमल शर्मा, भरत व्यास, विजेन्द्र राणा, अजय तोमर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।