कांग्रेस का आरोप है नगर निगम दूषित हुआ और भ्रष्टाचार हुआ..
देवास। नववर्ष की इस पावन बेला पर दिनांक 02 जनवरी 2020, गुरुवार को जिला शहर कॉंग्रेस कमेटी द्वारा देवास नगर निगम की शुद्धता के लिए नगर निगम परिसर मे गृह शांति एवं शुद्धकरण यज्ञ किया जाएगा।
विगत कई सालो से भाजपा नेताओ द्वारा देवास नगर निगम मे भ्रष्टाचार कर शहर के इस पवित्र संस्थान को दूषित किया गया एवं भाजपा नेताओ ने यहां अमर्यादित कार्य किए और जनता के हितो को दरकिनार कर नगर निगम परिसर को अपवित्र किया गया।
उस परिसर को नए वर्ष मे शुद्धि कर पुनः जनता को समर्पित किया जाएगा।