नागरिकता बिल किसी की नागरिकता नही छिनेगा- विधायक पवार

देवास। नागरिकता बिल से समानता एवं भाईचारे को बल मिलेगा। बिल के पास होने से किसी की नागरिकता नही जाएगी। पड़ोसी देशो में बड़ी संख्या में गैर मुस्लिमो को धर्म के आधार पर उत्पीडऩ झेलना पड़ा है। इस कारण पड़ोसी देशो के कई अल्पसंख्यको ने भारत में शरण ले रखी है। उन्हें नागरिकता देकर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उक्त बात आगामी 7 जनवरी को निकलने वाले शांति मार्च की तैयारियो को लेकर भाजपा विधानसभा क्षेत्र की बैठक में विधायक गायत्रीराजे पवार ने कहीं। उन्होंने कहा कि देश का विभाजन धर्म के आधार पर कांग्रेस ने करवाया था। विपक्ष की भूमिका वर्तमान समय में राष्ट्र के हित में नही है। हमे घर-घर जाकर नागरिकता बिल की जानकारी आम नागरिको तक पहुंचाना है। पूर्व मण्डल अध्यक्ष ओम जोशी एवं राजीव खण्डेलवाल ने भी बैठक को संबोंधित किया। संचालन पूर्व महामंत्री गणेश पटेल ने किया एवं आभार ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष विजयसिंह पवार ने माना।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सचिन जोशी, अजय पंडित, वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, धर्मेन्द्रसिंह बैस, संतोष पंचोली, मनोहर जाधव, राखी झालानी, नीतु जाधव, विनिता व्यास, पुष्पलता सोनगरा, मीना भावलकर, उषा किरण तिवारी, जुगनू गोस्वामी, राजा अकोदिया, विमल शर्मा, सुनील मंत्री, जितेन्द्र जायसवाल, दीपक बैरागी, संजय राखे, राकेश ठक्कर, नीरजसिंह चौहान, नंदकिशोर नागर, मनोहरसिंह हाड़ा, राजू सोनी, दुर्गेश चिल्लोरिया, भूपेन्द्र सरपंच, अतुल शर्मा, विनोद शर्मा, शेरसिंह डोडिया, हिम्मतसिंह, जीवनसिंह पवार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Author: Vijendra Upadhyay

Leave a Reply