देवास। 2 फरवरी 2020 को मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी मैराथन इंदौर में होने जा रही है। जिसमे प्रतिभागियों का जोश देखते ही बनता है। मैराथन में हिस्सा लेने के लिए देवास जिले से भी कई कामकाजी महिलाए छोटे बच्चों सहित घने कोहरे में भी कदमों में ताल भरती हुई कोच जितेन्द्र गोस्वामी के मार्गदर्शन में सुबह से ही अपनी दौड़ की तैयारी के लिए आ रही है। फिटनेस मैराथन को लेकर सजग, जोश और उत्साह देखते ही बनता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर शिथिल पडऩे लगता है। दौड़-भाग कम हो जाती है और शारीरिक क्षमता भी पहले जैसी नहीं रह जाती। इस धारणा को तोड़कर महिलाए अपना दम दिखा रही है और इंदौर मैराथन के लिए अभी से तैयारी कर रही है। शहर की सड़क पर नारी शक्ति देखने को नही मिलती, लेकिन मैराथन को लेकर महिलाओ में खाशा उत्साह है। महिलाएं मानों यह संदेश दे रहीं हो कि हम किसी से कम नहीं।
Related Posts '
12 OCT
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्रों ने अंतर्विद्यालयीन क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्रों ने...
11 OCT
नवरात्रि के पहले दिन माता टेकरी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
नवरात्रि के पहले दिन माता टेकरी पर उमड़ी...
10 OCT
देवास में 27 नवंबर से 7 दिसंबर तक लगेगा स्वदेशी मेला
देवास में 27 नवंबर से 7 दिसंबर तक लगेगा स्वदेशी...

