देवास 17 जनवरी 2020/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीकान्त पाण्डेय द्वारा वर्ष-2020 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किए गए है। घोषित किए गए अवकाशों में मां नर्मदा जयंती (नर्मदा जन्मोत्सव) 01 फरवरी 2020 शनिवार को संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र खातेगांव में अवकाश रहेगा। होली पूर्णिमा 09 मार्च 2020 सोमवार को संपूर्ण बागली अनुभाग में अवकाश रहेगा। गणेश चतुर्थी 22 अगस्त 2020 को देवास, सोनकच्छ संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र में अवकाश रहेगा। डोल ग्यारस 29 अगस्त 2020 शनिवार को बागली, कन्नौद, खातेगांव संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र में अवकाश रहेगा। मां दुर्गा नवमी 24 अक्टूबर 2020 शनिवार को कन्नौद एवं बागली संपूर्ण अनुभाग क्षेत्र में अवकाश रहेगा। दशहरे का दूसरा दिन 26 अक्टूबर 2020 सोमवार को देवास, सोनकच्छ अनुभाग क्षेत्र में तथा भाईदूज (दीपावली) 16 नवंबर 2020 सोमवार को जिले के देवास, सोनकच्छ, कन्नौद, खातेगांव के संपूर्ण अनुभाग में अवकाश रहेगा। यह आदेश कोषागारों एवं उप कोषागारों एवं बैंकों पर लागू नहीं होंगे।
Related Posts '
14 JUL
अमलतास हॉस्पिटल के हार्ट अटैक मरीजों के उपचार में अंतरराष्ट्रीय मानक की ओर कदम
अमलतास हॉस्पिटल के हार्ट अटैक मरीजों के उपचार में...
14 JUL
कैंब्रिज स्कूल ने एक पौधा माँ के नाम अभियान में किया वृक्षारोपण
कैंब्रिज स्कूल ने एक पौधा माँ के नाम अभियान में किया...
13 JUL
सिरोंज बैराज विंगवॉल के पास कटाव को दो दिन में दोबारा भरा गया
सिरोंज बैराज विंगवॉल के पास कटाव को दो दिन में...
12 JUL
तलवार से जानलेवा हमला करने वाले सूचीबद्ध गुंडे पर रासुका की कार्रवाई
तलवार से जानलेवा हमला करने वाले सूचीबद्ध गुंडे पर...

